ओरेगन जंगल में भीषण आग, सैकड़ों घर खाली कराए गए

ओरेगन जंगल में भीषण आग, सैकड़ों घर खाली कराए गए

जंगलों को पृथ्वी के फेफड़े कहा जाता है, लेकिन अमेरिका के ओरेगन में लगी भयावह जंगल की आग एक बार फिर तबाही मचा रही है। कोलंबिया रिवर गॉर्ज के घने जंगलों में फैली आग के कारण घना धुआं छा गया है और विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है। हालात इतने गंभीर हैं कि इंटरस्टेट-84 हाईवे का 32 किलोमीटर हिस्सा बंद करना पड़ा है। हुड रिवर और द डेल्स जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने 700 से ज्यादा घर खाली कराने और 1,300 से अधिक परिवारों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग ने इस रूट को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया है। यह कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले लॉस एंजिल्स, उत्तरी और दक्षिण कैरोलिना में भी जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई थी। इस खतरे से निपटना जलवायु संकट के दौर में और भी ज़रूरी हो गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *