लुधियाना की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की रहस्यमयी मौत ने पूरे पंजाब को हिला दिया है। बुधवार रात बठिंडा की आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी एक कार से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि ये मामला हत्या का है। स्थानीय लोगों ने दुर्गंध की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शव की पहचान कमल कौर के रूप में हुई।

कमल सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर थीं, इंस्टाग्राम पर उनके 3.8 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। बठिंडा के एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है, और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस को शक है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यूनिवर्सिटी पार्किंग में फेंका गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जबकि सोशल मीडिया एक्टिविटी को भी खंगाला जा रहा है।

