प्रोजेक्ट जागृति: पाकुड़ में शुरू होगा डोर-टू-डोर स्वास्थ्य अभियान | 

प्रोजेक्ट जागृति: पाकुड़ में शुरू होगा डोर-टू-डोर स्वास्थ्य अभियान | 

स्वास्थ्य विभाग पाकुड़ के द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों को अलग न करके एक साथ ही सभी तरह की बीमारियों की खोज 16 जून से डोर टू डोर अभियान चलाकर किया जाएगा।उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सीएचओ, जीएनएम, एएनएम, एमपीडब्ल्यू एवं सहिया एवं आईआरएस छिड़काव दल हिरणपुर को किया सम्मानित स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से एकीकृत खोज अभियान कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, टीबी, कुष्ठ, एनिमिया, एनसीडी, एएनसी, आईडीएसपी, एनटीसीपी टीकाकरण से संबंधित जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविन्द्र भवन टाउन हॉल में आयोजित की गई।कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ के. के. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उपायुक्त ने सभी सहिया से कहा कि सभी तरह के प्रोत्साहन राशि की भुगतान 20 जून तक कर दिया जाएगा। साथ ही कहा कि 16 जून से इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। सभी सहिया दीदी अपने क्षेत्रों में डोर टू डोर अभियान चलाकर सभी तरह की बीमारियों की जांच एक साथ किया जाएगा। एक भी घर नहीं छूटने चाहिए, ये सभी सुनिश्चित करेंगे। जो भी सहिया, सीएचओ, एएनएम आदि जो उत्कृष्ट कार्य करेंगे उनको सम्मानित किया जाएगा। सभी आपस में समन्वय स्थापित कर जिले से सारी बीमारियों को दूर भगाना है और पाकुड़ को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नंबर वन बनाना है।इस कार्यशाला में बीपीएम, सीएचओ, एमटीएस, केटीएस, पीएमडब्ल्यू , एसटीएस, एसटीएलएस, एलटी, जीएनएम, एएनएम, एमपीडब्ल्यू एवं सहिया आदि को प्रशिक्षित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *