
पश्चिम बंगाल के हावड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पोर्न रैकेट चलाने वाली श्वेता खान उर्फ फुलतूसी बेगम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर पोर्न इंडस्ट्री में धकेलती थी। श्वेता पर बलात्कार की साजिश और मानव तस्करी जैसे संगीन आरोप लगे हैं। एक पीड़िता ने खुलासा किया कि उसे नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाया गया और कई दिनों तक शारीरिक व मानसिक यातनाएं दी गईं। पुलिस ने श्वेता के घर से कई फर्जी आईडी कार्ड, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। श्वेता का बेटा और उसके अन्य सहयोगी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामले में सियासी रंग भी चढ़ गया है, क्योंकि आरोपी की कुछ तस्वीरें सत्ताधारी नेताओं के साथ वायरल हुई हैं। फिलहाल पुलिस गहन जांच कर रही है, और पीड़िताओं को न्याय दिलाने की कोशिश में जुटी है।

