
हैदराबाद में सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर बड़ा हादसा हो गया। एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अचानक पानी की एक बड़ी टंकी फट गई, जिससे सेट पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। यह घटना उस समय हुई जब क्रू एक हाई-वोल्टेज एक्शन सीन फिल्मा रहा था। तेज़ बहाव के कारण सेट पर रखे सारे उपकरण और प्रॉपर्टी क्षतिग्रस्त हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक असिस्टेंट कोरियोग्राफर और कई क्रू मेंबर्स घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिल्म का सेट पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है, जिससे शूटिंग रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ देशभक्ति पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है, जिसे निखिल सिद्धार्थ और राम चरण प्रोड्यूस कर रहे हैं।

