
उपायुक्त व सिविल सर्जन के द्वारा एनीमिया के प्रति जागरूकता लाने हेतु एनीमिया मुक्त जागरूकता रथ को किया रवाना गुरुवार को रविन्द्र भवन टाउन हॉल परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार व सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल के द्वारा एनीमिया मुक्त जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि यह जागरूकता रथ सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों, गांव, टोलों में भ्रमण करेगा और लोगों को एनीमिया जैसे बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक करेगा।

