
आज जुलू पार्क स्थित एसी कार्यालय में जनता का आक्रोश बिजली विभाग पर फूटा। बड़कागांव, हजारीबाग और सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रही है। बार-बार की शिकायतों के बावजूद विभाग की लापरवाही अब बर्दाश्त के बाहर है। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया — बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो परसों से धरना शुरू होगा और फिर विभाग की भी बिजली काटने की चेतावनी दी गई। जनता की नाराजगी और नेताओं की एकजुटता से साफ है कि अब इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। मौके पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे। “जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर तैयार हैं”, नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया।

