निर्जला एकादशी पर शराब बांटी, यूट्यूबर लप्पू सचिन गिरफ्तार 

निर्जला एकादशी पर शराब बांटी, यूट्यूबर लप्पू सचिन गिरफ्तार 

राजस्थान के झुंझुनूं निवासी यूट्यूबर सचिन सिंह उर्फ लप्पू सचिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह निर्जला एकादशी जैसे पावन पर्व पर सड़क पर शराब बांटते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही जयपुर पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और सचिन समेत सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवकों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के मकसद से बनाया था। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था — ऐसा उन्होंने माफी मांगते हुए कहा। पुलिस ने सभी आरोपियों से माफीनामा वीडियो भी रिकॉर्ड करवाया और वीडियो में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। आरोपियों में प्रदीप, विकास, अभिषेक, सुनील, आदित्य और अंकित शामिल हैं। पुलिस ने यह वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटवाया और धार्मिक भावनाएं आहत करने के तहत केस दर्ज किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *