शुभांशु शुक्ला का स्पेस मिशन – कब भरेंगे उड़ान? 

शुभांशु शुक्ला का स्पेस मिशन – कब भरेंगे उड़ान? 

भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के Axiom Mission 4 की लॉन्चिंग अब तक तीन बार टल चुकी है, लेकिन NASA ने अब लॉन्च विंडो साफ कर दी है। NASA के अनुसार, लॉन्च की विंडो 30 जून 2025 तक खुली है और यदि तब तक मिशन नहीं हो पाया, तो जुलाई मध्य में अगला विकल्प मिलेगा। देरी के पीछे हैं – खराब मौसम, Falcon-9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन लीक, और ISS पर भारी ट्रैफिक।

शुभांशु होंगे पहले भारतीय जो ISS पर जाएंगे और वहां 14 दिन रहकर 7 साइंटिफिक प्रयोग करेंगे, जो भारत की स्पेस टेक्नोलॉजी के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। अब निगाहें हैं लॉन्च के नए शेड्यूल पर। क्या 30 जून से पहले होगा भारत का गौरवशाली स्पेस डेब्यू? जवाब जल्द मिलेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *