हत्यारे को इंदौर एयरपोर्ट पर थप्पड़, जनता का फूटा गुस्सा | 

हत्यारे को इंदौर एयरपोर्ट पर थप्पड़, जनता का फूटा गुस्सा | 

राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब इस हत्याकांड को लेकर जनता का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है। इंदौर एयरपोर्ट पर उस समय सनसनी मच गई, जब आरोपी को ले जा रही मेघालय पुलिस की टीम के सामने एक शख्स ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी का चेहरा ढका हुआ था, लेकिन जैसे ही वह एक स्थानीय व्यक्ति के सामने से गुजरा, उस व्यक्ति ने गुस्से में आकर उसका गाल लाल कर दिया। राजा की हत्या के बाद उसकी पत्नी सोनम इंदौर लौटी थी और देवास के फ्लैट में छिपी रही। अब आरोपी के कपड़ों पर मिले खून के निशान जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। पुलिस इस केस में तेजी से सबूत जुटा रही है और जनता को जल्द न्याय की उम्मीद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *