
अमेरिकी राजनीति और टेक्नोलॉजी जगत की बड़ी खबर—पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला सीईओ एलन मस्क की माफी स्वीकार कर ली है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति माफीनामे की सराहना करते हैं और अब फोकस अमेरिकी जनता के हितों पर है।बुधवार सुबह मस्क ने सोशल मीडिया पर ट्रंप के खिलाफ की गई अपनी कुछ पोस्ट के लिए माफी मांगी। इससे पहले उन्होंने ट्रंप को फोन कर निजी बातचीत में भी खेद जताया। दरअसल, मस्क ने एक पोस्ट में ट्रंप और जेफरी एपस्टीन को जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए थे, जिसे बाद में हटा लिया गया।इस विवाद को सुलझाने में रिपब्लिकन नेताओं और ट्रंप के करीबी सहयोगियों ने बड़ी भूमिका निभाई। मस्क को ट्रंप की नीति का समर्थन करने के लिए भी मनाया गया। अब दोनों के रिश्तों में नरमी आई है, लेकिन सियासी समीकरण अभी भी संभलने बाकी हैं।

