पाकुड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

पाकुड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती का उपायुक्त ने किया निरीक्षण


उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा प्रखंड के झिकरहटी, केकेडीएम उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानध्यापक दिलीप घोष एवं किसान मनारुल हक द्वारा विद्यालय के बंजर भूमि पर किए गए ड्रैगन फ्रूट खेती का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने पूर्व प्रधानध्यापक दिलीप घोष एवं किसान मनारुल हक के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर के आसपास बंजर जमीन को मॉडल फार्मर के रूप में उस जमीन को स्थापित किया है। ड्रैगन फ्रूट की खेती पाकुड़ जिले में पहली बार किया गया है साथ ही जिला के अन्य किसान भी यहां का विजिट जरूर करें। उपायुक्त ने कहा कि यहां पर मक्का का पौधा एवं अमरूद एवं आदि का पौधा लगा हुआ है, जिसकी बाजार में काफी मांग है। उन्होंने कहा कि डायरेक्टली मार्केट लिकेज कर इनको सही दाम कैसे मिले इसपर कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट के गुणकारी लाभों के चलते बाजार में इसकी मांग में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। उपायुक्त ने झिकरहटी स्थित केकेडीएम उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के द्वारा अतिरिक्त कक्षाओं के लिए भवन एवं पानी की समस्या को लेकर डीप बोरिंग की मांग की गई। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही यहां पर अतिरिक्त कक्षाओं के लिए भवन एवं डीप बोरिंग किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *