
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अलीगढ़ पहुंचे। वे शमशाद मार्केट स्थित आफताब मंजिल गए, जहां उन्होंने अपने परिचित साजिद खान के निधन पर शोक जताया। उमर अब्दुल्ला की इस निजी यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देखा।

