श्रम नियोजन कौशल एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी पंचायत के शमसेरा गांव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया एवं ग्रामीण के बीच लड्डू एवं मिठाइयां बांटी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिंह, जिला सचिव तथा राजद के जिला उपाध्यक्ष अमन कुमार सिंह उपस्थित रहे।

राजद के जिला सचिव रंजित कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पाकुड़ को जिला का दर्जा दिलवाया बनवाया एवं राजद के मंत्री रमई राम ने पाकुड़ पेट्रोल पंप चौक पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा लगवाई। गरीबों मजदूरों वंचित अल्पसंख्यक दलित के हक के लिए हमेशा लालू प्रसाद यादव तत्पर रहते थे उन्हीं का देन है कि आज गरीब, मजदूर, आदिवासी दलित अपने हक और अधिकार को पहचान पाया है।

