बहराइच में सीएम योगी की जनसभा, विस्फोटक वाले बयान पर विधायक को टोका

बहराइच में सीएम योगी की जनसभा, विस्फोटक वाले बयान पर विधायक को टोका

बहराइच के सुहेलदेव स्मारक पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से ही विधायक सुरेश्वर सिंह को कम बोलने की नसीहत दे डाली। सीएम योगी स्मारक के लोकार्पण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां मंच पर विधायक ने सिकंदरपुर में 500 किलो विस्फोटक मिलने का दावा दोहराया। उन्होंने सीएम से जिले में न आने की अपील तक कर डाली थी। हालांकि प्रशासनिक जांच में स्पष्ट हुआ कि वहां पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा सर्वे कार्य हो रहा था, न कि कोई विस्फोटक मिला था। डीएम और एसपी ने भी विधायक के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। सीएम योगी का यह सधा हुआ जवाब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *