हकृवि में स्कॉलरशिप विवाद पर हिंसा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल

हकृवि में स्कॉलरशिप विवाद पर हिंसा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) में मंगलवार को स्कॉलरशिप नीति में बदलाव को लेकर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र कुलपति से मिलने पहुंचे थे, जहां गार्डों से बहस के बाद मामला हिंसक हो गया। पार्क में छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसमें 20 से अधिक छात्र घायल हो गए। देर रात जब छात्रों ने वीसी आवास का घेराव किया, तो लाठीचार्ज किया गया। स्कॉलरशिप पॉलिसी में बदलाव के तहत अब सिर्फ 25% छात्रों को लाभ मिलेगा, जिसके विरोध में प्रदर्शन हो रहा था। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। DUSU अध्यक्ष रौनक खत्री और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *