दक्षिण दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित भूमिहीन कैंप पर प्रशासन ने बुधवार सुबह से बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां एक-एक करके सभी झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है।

स्थानीय लोगों के विरोध और अपीलों के बावजूद तेजी से तोड़फोड़ का काम जारी है। कैंप में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त नोटिस नहीं दिया गया और अब वे खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हैं। प्रशासन का कहना है कि यह अतिक्रमण हटाने की कानूनी प्रक्रिया है। इस कार्रवाई के चलते इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

