लालू यादव का 78वां जन्मदिन, राबड़ी आवास पर जश्न का माहौल | ‘

लालू यादव का 78वां जन्मदिन, राबड़ी आवास पर जश्न का माहौल | ‘

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपना 78वां जन्मदिन परिवार संग मनाया। राबड़ी आवास पर केक काटते हुए उन्होंने बच्चों और परिवारजनों के साथ खास पल साझा किए। इस मौके पर बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में आरजेडी नेता और कार्यकर्ता पहुंचें। आवास के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता जमकर झूमते नजर आए। पूरा माहौल जश्न में डूबा रहा। लालू प्रसाद ने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों को धन्यवाद दिया।

सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई देने वालों की कतार लगी रही। बिहार की राजनीति में लालू यादव का यह जन्मदिन एक राजनीतिक उत्सव जैसा बन गया, जहां नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर उनका आशीर्वाद लेते नजर आए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *