बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नया सुपरफिट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक फैन द्वारा शेयर की गई तस्वीर में सलमान अपनी दमदार बॉडी और शानदार पर्सनालिटी में नजर आए, जिसे देखकर फैन्स खुशी से झूम उठे।

सलमान खान हमेशा से ही फिटनेस आइकन रहे हैं और युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सिकंदर ओटीटी पर रिलीज हुई है। वहीं, अब चर्चा है कि सलमान खान बिग बॉस 19 में एक बार फिर होस्ट के रूप में नजर आ सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैन्स को उम्मीद है कि वह जल्द टीवी पर भी वापसी करेंगे।

