
इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। आरोपी पत्नी सोनम को देर रात पुलिस शिलॉन्ग के सदर थाने लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल कराया गया। आज सोनम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस हत्याकांड में शामिल चार और आरोपी—राज कुशवाहा, विशाल राजपूत, आकाश और आनंद—को भी शिलॉन्ग लाया जा रहा है। ताजा खुलासे में पता चला है कि हत्या के समय सोनम मौके पर मौजूद थी, जबकि उसका प्रेमी राज मेघालय नहीं गया था। हालांकि शिलॉन्ग पुलिस के अनुसार, हत्या की पूरी साजिश राज ने ही रची थी और वह सोनम के लगातार संपर्क में था। मामले की जांच तेजी से जारी है।

