
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य में युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा, “ड्रग्स कहां मिलता है, ये बच्चों को पता है लेकिन पुलिस को नहीं।” मंत्री ने सवाल उठाया कि जब स्कूली बच्चे नशे का ठिकाना जानते हैं तो पुलिस-प्रशासन अनजान कैसे बना हुआ है। उनके इस बयान ने राज्य में कानून व्यवस्था और नशा नियंत्रण को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। इरफान अंसारी ने नशा रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने की वकालत की और कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

