हमीरपुर जिला अस्पताल में पार्किंग वसूली का वीडियो वायरल

हमीरपुर जिला अस्पताल में पार्किंग वसूली का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला अस्पताल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां अस्पताल की पार्किंग में अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड एसके यादव जबरन मरीजों और उनके परिजनों से पैसे वसूल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बिना किसी अधिकृत व्यवस्था के गार्ड द्वारा जबरन वसूली की जा रही है। लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। अस्पताल प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मामले की जांच की मांग उठ रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *