रांची में मोदी सरकार की 11 साल की सेवा को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम | 

रांची में मोदी सरकार की 11 साल की सेवा को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम | 

रांची के मेन रोड स्थित चंद्रशेखर आज़ाद दुर्गा पूजा समिति परिसर में कल एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार की 11 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित था।

इस भावपूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भारत की संस्कृति, विकास और सामाजिक बदलावों को दर्शाते हुए प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। देश की प्रगति, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और गरीब कल्याण जैसी उपलब्धियों को भावनात्मक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया। माहौल में राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के 11 वर्षों की प्रतिबद्धता की झलक स्पष्ट दिखी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *