पीयूष गोयल का दावा: भारत की अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन की ओर | 

पीयूष गोयल का दावा: भारत की अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन की ओर | 

बर्न, स्विटजरलैंड में स्विसमेम उद्योग दिवस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की आर्थिक ताकत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत ने 30 वर्षों में 270 अरब डॉलर से 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का सफर तय किया है

और अब लक्ष्य 30-35 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का है। उन्होंने कहा, “भारत की औसत आयु 28.4 वर्ष है, और अगले 30 वर्षों तक हम एक युवा देश बने रहेंगे।” गोयल ने भारत को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बताया और इसे निवेश के लिए “सबसे बड़ा अवसर” करार दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *