सोशल मीडिया पर एक विदेशी दूल्हे का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऋतिक रोशन के गाने पर धांसू डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में दूल्हा अपने दोस्तों संग फिल्म धूम 2 के टाइटल ट्रैक पर हूबहू ऋतिक की स्टाइल में स्टेप्स करता दिखता है।इस खास वीडियो को वेडिंग प्लानर सवेरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो कनाडा से पुर्तगाल शादी अटेंड करने गई थीं। वीडियो पर ऋतिक रोशन खुद भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह सके और “Love it” कमेंट किया।

यूजर्स इस डांस वीडियो पर खूब लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं, वहीं ऋतिक के फैंस इसे उनकी लोकप्रियता का उदाहरण मान रहे हैं।बता दें कि ऋतिक जल्द ही वॉर 2 में नज़र आएंगे, जो 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में जूनियर एनटीआर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

