उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आत्मीय स्वागत किया। राजनाथ सिंह उत्तराखंड के आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां वे राज्य के विभिन्न सुरक्षा और विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। सीएम धामी ने एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और राज्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी की। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का जायजा भी ले सकते हैं।

रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके को ‘उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण’ बताया और कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई ऊंचाई देंगे।

