पार्टी से निष्कासन के बाद तेजप्रताप यादव का इमोशनल पोस्ट वायरल

पार्टी से निष्कासन के बाद तेजप्रताप यादव का इमोशनल पोस्ट वायरल

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने पिता लालू यादव की एक पेंटिंग को गले लगाते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा – “अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी।”इस भावुक पोस्ट को सियासी गलियारों में कई तरह से देखा जा रहा है। तेजप्रताप को हाल ही में अपने पुराने रिश्ते के खुलासे के बाद पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया गया था।

इससे पहले भी तेजप्रताप ने कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए, जिनमें सत्य और संघर्ष की बात की गई थी। उन्होंने राजा हरिश्चंद्र और पांडवों का उदाहरण देते हुए सत्य के रास्ते पर डटे रहने की बात कही।अब सवाल ये है कि क्या तेजप्रताप पार्टी से निष्कासन के बाद वापसी की ओर इशारा कर रहे हैं या ये सिर्फ एक भावनात्मक प्रतिक्रिया है?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *