
केरल के कन्नूर तट से करीब 44 समुद्री मील दूर सिंगापुर ध्वज वाले मालवाहक पोत ‘MV WAN HAI 503’ में भीषण आग और विस्फोट की घटनाएं जारी हैं। जहाज के कंटेनरों से उठती आग की लपटों और घने धुएं के बीच भारतीय तटरक्षक जहाज ‘समुद्र प्रहरी’, ‘सचेत’ और ‘समर्थ’ आग बुझाने और प्रशीतन अभियान में जुटे हैं। आईएनएस सूरत ने जहाज पर मौजूद 18 सदस्यीय चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया और उन्हें मैंगलोर बंदरगाह पर उतारा गया। डोर्नियर विमान द्वारा मंगलवार सुबह हवाई सर्वेक्षण किया गया। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, स्थिति गंभीर बनी हुई है।

