ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब भारत भेजे जा रहे एक अप्रवासी शख्स ने खुद को छुड़ाकर रनवे पर भागना शुरू कर दिया।

टर्मिनल 2 के रनवे पर यह घटना प्लेन स्पॉटर द्वारा कैद की गई और यूट्यूब चैनल ‘बिग जेट टीवी’ पर शेयर होते ही वायरल हो गई। काफी देर की मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। हालांकि, प्रवक्ता ने स्थिति सामान्य होने की पुष्टि की है और यात्राएं तय समय पर जारी हैं।

