सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने अवैध हथियार और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सरसावा पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टल गई। मामले की जांच जारी है और गोकशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की है।

