त्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एकौना थाने के दरोगा और सिपाही का वर्दी में डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, दरोगा फिलहाल एकौना थाने में तैनात हैं, जबकि सिपाही का तबादला पहले ही हो चुका है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी विक्रांत वीर ने मामले की जांच सीओ रुद्रपुर को सौंपी है। यह पूरा मामला एकौना थाना क्षेत्र का है। पुलिस महकमे में अनुशासन को लेकर इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

