
हापुड़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां घर की बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में दिनदहाड़े डाका डलवा दिया। बहू नेहा ने ससुर को झूठी कहानी सुनाई कि LIC एजेंट बनकर युवक आए थे, जिन्होंने नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में चोरी की। पुलिस ने जांच में CCTV फुटेज और कॉल डिटेल्स से सच्चाई उजागर की। बहू और उसके प्रेमी निगम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से 15 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया।

