ग्रेटर नोएडा में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन चार्ज के विरोध में लोगों ने जमकर नारेबाजी की। नाराज़ नागरिकों ने प्राधिकरण द्वारा बुलाई गई बैठक का बहिष्कार कर दिया और इसे जनविरोधी बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना पारदर्शिता के शुल्क वसूला जा रहा है

, जो आम जनता पर बोझ है। बैठक स्थल पर भारी संख्या में लोग जुटे और वीडियो में ‘चार्ज वापस लो’ जैसे नारे गूंजते नजर आए। यह वीडियो हरेन्द्र भाटी द्वारा साझा किया गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज़ होगा।

