लखनऊ के सरोजनीनगर तहसील में एक 26 वर्षीय अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वकील अचानक बेसुध होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह पूरी घटना तहसील परिसर में हुई, और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिवक्ता की मौत से साथी वकीलों में शोक की लहर है।

