
कॉमेडी के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। इस बार शो में वापसी कर रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू, और अर्चना पूरन सिंह संग मंच साझा करेंगे। कपिल शर्मा, सिद्धू और अर्चना की ये तिकड़ी ट्रिपल हंसी का वादा कर रही है। सिद्धू ने इसे “घर वापसी” बताया, वहीं कपिल बोले- “अब दो गुना हंसी, दो गुना मस्ती!” शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा और कीकू भी नजर आएंगे। तैयार हो जाइए फनीवार के धमाल के लिए!

