
मेघालय में 11 दिन से लापता चल रहे राजा रघुवंशी की लाश मिलने के बाद परिवार का दुख दुगना हो गया है। अब जांच में सामने आया है कि राजा की हत्या का आरोपी उनकी ही बहू सोनम रघुवंशी है। राजा के माता-पिता का कहना है कि अगर सोनम ने ही बेटे की हत्या करवाई है, तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शादी के बाद सोनम का व्यवहार अच्छा था, इसलिए उन्हें इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा। सोनम के कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि वह राज कुशवाहा से घंटों बात करती थी, जिसकी जानकारी घर के किसी को नहीं थी, यहां तक कि राजा को भी नहीं। राजा की मां ने बताया कि आखिरी बार जब राजा से बात हुई, तो वह अजीब तरह से “हम्म-हम्म” कर रहा था और कहा था कि केला खा रहा है। उसके बाद से उसकी कोई खबर नहीं मिली। मां को शक है कि हादसा खाने के बाद हुआ होगा। राजा के परिवार और पुलिस अब पूरी मामले की तहकीकात में जुटे हैं।

