भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में सगाई कर ली। इस हाई-प्रोफाइल समारोह में दोनों की जोड़ी ने धमाकेदार एंट्री की और डांस से महफिल लूट ली।

वीडियो में जहां प्रिया सरोज पूरे जोश से थिरकती दिखीं, वहीं रिंकू सिंह अपने शर्मीले अंदाज़ में भी स्टेप्स करने से खुद को नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर इस कपल की केमिस्ट्री खूब तारीफें बटोर रही है। बता दें, दोनों की मुलाकात दो साल पहले एक शादी में हुई थी। सगाई समारोह में अखिलेश यादव, भुवनेश्वर कुमार समेत कई दिग्गज शामिल हुए।

