कोलंबिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, अफरातफरी

कोलंबिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, अफरातफरी

दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में रविवार सुबह 6.3 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सेवा के मुताबिक, इसका केंद्र राजधानी बोगोटा से 116 मील दूर पारटेब्यूनो के पास था और यह 10 किलोमीटर गहराई में आया। झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 8:08 बजे महसूस किए गए। इसके बाद 4 से 4.6 तीव्रता तक के कई आफ्टरशॉक्स भी आए। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के बाद कई लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कोलंबिया रिंग ऑफ फायर जोन में आता है, जो भूकंपीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *