प्रशांत किशोर का एलान: 60+ को ₹2000 पेंशन, सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

प्रशांत किशोर का एलान: 60+ को ₹2000 पेंशन, सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के बेगूसराय में बड़ा चुनावी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो दिसंबर 2025 से 60 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को ₹2000 मासिक पेंशन दी जाएगी। उन्होंने नीतीश सरकार की ₹400 पेंशन योजना पर तंज कसते हुए इसे अपमानजनक बताया। पीके ने यह भी वादा किया कि गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्राइवेट स्कूलों में होगी और फीस सरकार चुकाएगी। साथ ही उन्होंने पलायन रोकने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोज़गार देने की बात कही। प्रशांत किशोर ने सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *