
मणिपुर एक बार फिर हिंसा की चपेट में है। इंफाल के कई इलाकों में मैतई समुदाय के प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई।सरकारी दफ्तरों से धुआं उठता हुआ, सड़क पर टायर जलते हुए, महिलाएं टॉर्च मार्च करती हुईं।SDC दफ्तर को आग के हवाले कर दिया गया, जिसमें अहम सरकारी रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि यह बवाल मैतई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भड़का।पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया। पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।प्रदर्शनकारियों की मांग है — राज्य में नई सरकार बने।फिलहाल हालात तनावपूर्ण हैं और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

