
पाकुड़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 06 में कॉलेज रोड स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में जिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव मोनिता कुमारी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कांग्रेस जिला महासचिव मोनिता कुमारी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान विशेष रूप से युवा वर्ग में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला,महिलाएं भी मईया सम्मान योजना का लाभ पाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने तनवीर आलम के जनसमस्याओं के प्रति जुड़ाव की प्रशंसा की। मोनिता कुमारी ने लोगों से कांग्रेस की नीति और सिद्धांत को अपनाने व पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपील भी की। अभियान के दौरान लोगों ने विभिन्न समस्याएं साझा कीं, जिनके समाधान के लिए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मौके पर राजू पहाड़िया,कमल पहाड़िया,बापी पहाड़िया,बहादुर पहाड़िया,मुकेश सिंह, राकू सरदार,राकेश सरदार,सजल सरदार,अजय सरदार,श्रीमती नीलू सरदार, हसीना खातून,नूतन सिंह आदि मौजूद थे।

