बारबानी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले किया खुलासा ,एक गिरफ्तार

बारबानी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले किया खुलासा ,एक गिरफ्तार

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के बाराबनी थाना की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शेख करीम है। वह सालनपुर के बनजेमारी इलाके का रहने वाला है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले बाराबनी थाना के अमडीहा मोड़ पर एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने चोरी की तीन और मोटरसाइकिल बरामद की है। रविवार दोपहर बाराबनी थाना में एसीपी हीरापुर इस्पिता दत्ता और बाराबनी थाना के प्रभारी दिब्येंदु मुखर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट एसीपी हीरापुर इस्पिता दत्ता ने बताया कि इस घटना में दो और आरोपी हैं। वे फरार हैं, पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *