जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के हिजलगोड़ा स्थित श्याम सेल कारखाने में नौकरी दिलवाने के नाम पर बेरोजगार नौजवानों से ठगी करने का एक मामला सामने आया है। जामुड़िया थाना अंतर्गत बहादुरपुर ग्राम पंचायत के धसल गांव के रहने वाले कृष्ण घोष ने विजयनगर गांव के राहुल मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल मंडल ने उन्हें जामुड़िया के श्याम सेल कारखाने में नौकरी दिलवाले का झांसा देकर उनसे 78 हजार ले लिए कृष्ण घोष ने बताया कि राहुल ने नौकरी दिलवाने के लिए ढाई लाख रुपए की मांग की थी जिसमें से 80 हजार रुपए उसने एडवांस मांगा था लेकिन उन्होंने राहुल को 78 हजार रूपये दिए लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब उनको श्याम सेल कारखाने में नौकरी नहीं मिली तो जब उन्होंने राहुल मंडल से पूछा तो राहुल मंडल ने कृष्ण घोष को पहचानने तक से इनकार कर दिया राहुल मंडल का कहना था कि कृष्णा घोष ने उन्हें कोई पैसा नहीं दिया है और ना ही उन्होंने कृष्ण को श्याम सेल में नौकरी दिलवाने का कोई वादा किया था

इसी के खिलाफ आज कृष्णा घोष ने राहुल मंडल के खिलाफ जामुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्जकराई। इस बारे में कृष्ण घोष के परिचित गौतम घोष ने बताया कि राहुल मंडल ने उन्हें श्याम सेल कारखाने में नौकरी दिलवाने के नाम पर 78 हजार ले रही है सिर्फ कृष्णा घोष से ही नहीं राहुलने इस तरह से इलाके में और भी कई लोगों को चूना लगाया है और लाखों रुपए ऐंठा है। गौतम घोष ने बताया कि कृष्ण घोष के पास वह रिसीव कॉपी भी है जिससे यह साफ हो जाता है कि उन्होंने राहुल मंडल को 78 हजार दिए हैं आज जामुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई और वह चाहते हैं कि पुलिस प्रशासन राहुल से 78 हजार लेकर कृष्णा घोष को दे दे क्योंकि कृष्ण ने यह पैसे लोगों से उधार लिया था इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि इस बात को भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में बेरोजगार युवाओं के साथ इस तरह से कोई धोखाधड़ी न कर सके

