
ड्यूटी खत्म कर अपने आवास हिरणपुर को लौट रही होमगार्ड महिला जिन्ना जश्मी हेंब्रम शुक्रवार को देर रात्रि सड़क दुर्घटना की शिकार हो गईं। जानकारी के अनुसार यह हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की टक्कर के कारण हुआ, जिसमें जिन्ना जश्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद स्थानीय युवक मो० नजरूल, गोपी सिंह, देवाशीष दास, विशाल कुमार और रोहिम शेख ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली मदद से इलाज शुरू हो सका, जहां डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज किया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी। फिलहाल महिला होमगार्ड अपने निजी आवास पर मौजूद है।

