
अज़हर इस्लाम ने बकरीद की शाम सौहार्द और अपनत्व का दिया संदेश ईद उल अजहा के मुबारक मौके पर पूर्व एनडीए के प्रत्याशी अज़हर इस्लाम ने देर शाम को पाकुड़ जिले के सम्मानित लोगों समाजसेवियों, पत्रकारों व अपने साथियों के साथ साथ क्षेत्र के आमलोगों के साथ अपने निजी आवास पर सम्मिलित होकर खुशियां बांटी एवं सभी के साथ ईद की खुशियाँ को साझा करते हुए आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। अज़हर इस्लाम ने कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सहयोग और एकता का उत्सव है।

