
बिहार में चुनावी माहौल गर्मा गया है और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का काफिला वैशाली के गोरौल क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाल-बाल बच गया। मदेपुरा से लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने उनके सुरक्षा जवानों सहित काफिले को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य को भी चोटें आईं। ट्रक का चालक गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन इस घटना को कुछ लोग तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाने की साजिश बता रहे हैं। तेजस्वी यादव बिहार में बीजेपी और जेडीयू के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं और जनता इस बार उन्हें मुख्यमंत्री चुनने का मन बना रही है। हालांकि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। क्या यह हादसा असामान्य है या कोई साजिश? सवाल अभी बाकी हैं।

