भारत में फिर बढ़े कोरोना मामले, केरल और महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित |

भारत में फिर बढ़े कोरोना मामले, केरल और महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित |

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को देशभर में कोरोना के नए मामले 5,000 के पार पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में वर्तमान सक्रिय मामले 5,364 हैं। केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां पिछले 24 घंटे में 192 नए मामले दर्ज हुए। गुजरात में 107, पश्चिम बंगाल में 58 और दिल्ली में 30 नए कोरोना केस सामने आए हैं। दिल्ली में कुल सक्रिय मामले अब 592 हो गए हैं।

यहां 1 जनवरी से अब तक कोरोना से सात मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में भी हालात चिंताजनक हैं, जहां 114 नए मामले दर्ज हुए और इस साल कोरोना से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोरोना नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल कर तैयारी की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *