उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला की लाश एक सूटकेस में बंद हालत में नहर में बहती हुई मिली। ये घटना 30 मई को पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिखेड़ा की है। स्थानीय लोगों ने जब एक संदिग्ध सूटकेस को नहर किनारे झाड़ियों में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूटकेस से खून रिसता देख फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 500 CCTV फुटेज खंगालकर हुई पहचान पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मृतका की पहचान दिल्ली के मयूर विहार की 30 वर्षीय मिलेश के रूप में की है। उसके परिजनों ने 28 मई को मयूर विहार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गला घोंटकर की गई हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। सिर और शरीर पर भी धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और कर शव को हापुड़ में फेंका गया है। प्रेमी पर हत्या का शक, दिल्ली में छापेमारी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतका के प्रेमी पर हत्या का शक है। फिलहाल हापुड़ पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो चुकी है और कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

