वॉशिंगटन में थरूर-यूएस उपराष्ट्रपति की मुलाकात

वॉशिंगटन में थरूर-यूएस उपराष्ट्रपति की मुलाकात

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से वॉशिंगटन डीसी में मुलाकात की। यह बैठक भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। शशि थरूर ने इस मुलाकात को “वास्तव में रचनात्मक और उत्पादक” बताया और कहा कि बैठक में आतंकवाद विरोधी कदमों से लेकर तकनीकी सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। थरूर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, “भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने के लिए विचारों का शानदार आदान-प्रदान हुआ।” 🔴 पाकिस्तान को UNSC में जिम्मेदारी पर क्या बोले थरूर?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आतंकवाद निरोधक निकाय में पाकिस्तान को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर थरूर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भारत इस फैसले से चिंतित नहीं है क्योंकि हमारे पास संयुक्त राष्ट्र में मजबूत दोस्त हैं। हमारा मिशन इस पर निगरानी रखेगा।” थरूर ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र नहीं, बल्कि द्विपक्षीय प्रयासों के तहत अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों से संवाद कर रहा है। 🌍 ब्राजील से अमेरिका पहुंचे थरूर इससे पहले यह प्रतिनिधिमंडल ब्राजील की यात्रा पर था। थरूर ने बताया कि यह वैश्विक मंचों पर भारत के रुख को साझा करने और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो-टॉलरेंस नीति को मजबूती से प्रस्तुत करने की रणनीति का हिस्सा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *