18 साल बाद RCB बनी चैंपियन, विजय माल्या ने पुराने राज खोले

18 साल बाद RCB बनी चैंपियन, विजय माल्या ने पुराने राज खोले

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार अपना पहला IPL खिताब जीत लिया है। T20 लीग के इस 18वें सीज़न के फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया। RCB की इस ऐतिहासिक जीत के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं टीम के पहले मालिक विजय माल्या, जिन्होंने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए। विजय माल्या बोले – ‘मुंबई इंडियंस को खरीदना चाहता था’ भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने बताया कि उन्होंने 2008 में IPL की शुरुआत में तीन फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई थी, जिसमें मुंबई इंडियंस भी शामिल थी। लेकिन ये टीम मुकेश अंबानी के हाथों चली गई।

माल्या ने अंततः RCB को 112 मिलियन डॉलर (करीब 700 करोड़ रुपये) में खरीदा — जो उस वक्त दूसरी सबसे बड़ी बोली थी। “RCB खरीदी थी शराब ब्रांड प्रमोट करने के लिए” पॉडकास्ट में माल्या ने स्वीकार किया कि RCB को खरीदने का असली मकसद क्रिकेट नहीं, बल्कि उनका व्हिस्की ब्रांड ‘रॉयल चैलेंज’ था। उन्होंने कहा – “मैं चाहता था कि RCB मैदान के बाहर भी एक दमदार ब्रांड बने।” ये खिलाड़ी होते माल्या की पसंद आज अगर माल्या को RCB के लिए खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिले, तो वो जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, और केएल राहुल को टीम में शामिल करना चाहेंगे। विराट कोहली को बताया टीम की आत्मा RCB की ऐतिहासिक जीत के केंद्र में रहे विराट कोहली, जो पिछले 18 सालों से टीम के साथ बने हुए हैं। भले ही मालिक बदले हों, लेकिन कोहली ने RCB को छोड़ने का कभी नहीं सोचा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *